All weather road pe hadsa : राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर तोता घाटी से आगे सफेद पहाड़ में आज सुबह 6.30 बजे एक कार संख्या UP15DL1061 करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। वाहन में सवार सभी 5 व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु हो गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया।
मृतकों का नाम पता निम्नवत है-
- पिकी उम्र 25 वर्ष पुत्री त्रिलोक सिंह ग्राम बाक तहसील थराली जनपद चमोली।
- प्रतापसिह उम्र 40 वर्ष पुत्र देवसिह ग्राम बाक तहसील थराली जनपद चमोली।
- भागीरथी देवी पत्नी प्रताप सिंह उम्र 36 वर्ष ग्राम बाग tahsil tharali जनपद चमोली
- विजय उम्र 15 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह पता उपरोक्त
- मन्जु पुत्री प्रताप सिंह उम्र 12 वर्ष पता उपरोक्त
थानापुलिस देवप्रयाग, एसडीआरएफ, तहसील प्रशासन देवप्रयाग के द्वारा रेस्क्यु कर शवों को खाई से निकाला जा रहा है।
यह भी पढ़ें :-
- इलेक्ट्रिक वाहनों में आग क्यों लग रही है ये है असली वजह
- Ducati Desert X और Audi RS Q e-tron में भारत में दस्तक देगी
- 5 टी ट्री आयल बेनिफिट्स चौंकाने वाले है फायदे
दूसरी तरफ वहीँ केदारनाथ मार्ग पर खाई में गिरने से तीर्थ यात्री की मौत
All weather road pe hadsa rudraprayag: केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक यात्री की खाई में गिरने से मौत हो गई। यह दुर्घटना शनिवार देर रात को हुई। पुलिस ने शव को खाई से निकाल लिया है।
अभी चारधाम यात्रा को शुरू हुए महज छह दिन हुए हैं और यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में हृदयगति रुकने से मरने वाले यात्रियों की संख्या दस पहुंच गई है। स्वास्थ्य संबंधी सबसे ज्यादा दिक्कतें यमुनोत्री धाम में सामने आ रही हैं। शनिवार को यमुनोत्री धाम में तीन और यात्रियों ने हृदयगति रुकने से दम तोड़ दिया। ये तीनों यात्री गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के हैं।
जानकारी के अनुसार गुजरात से आए जयेश भाई (41) स्वजन के साथ यमुनोत्री यात्रा पर आए थे। शनिवार को यमुनोत्री मंदिर के निकट अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई।
जब तक परिजनों ने जयेश भाई को अस्पताल पहुंचाया, तब तक वह दम तोड़ चुके थे। इसी तरह यमुनोत्री धाम जाते हुए भंगेली गदेरे के पास मुंबई निवासी देवश्री केदार जोशी (39) की तबीयत अचानक बिगड़ गई।