File photo |
उत्तराखण्ड में एक बार फिर कोरोना का घातक रूप सामने प्रतीत होने लगा है। खबर हल्द्वानी से है ,जहां एक व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण के चलते हो गई है। जानकारी के अनुसार संपूर्ण उत्तराखंड सहित नैनीताल जनपद में भी कोरोना तेजी दौड़ने पकड़ने लगा है।
बताया जा रहा है कि यहां डीआरडीओ अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत हुई है,जोकि कोरोना से संक्रमित थी।। बताया जा रहा है कि कोरोना से जिनका निधन हुआ है, वह एक 70 साल की नैनीताल की रहने वाली महिला है, जिन्हें अस्पताल में गत 15 नवंबर को भर्ती कराया गया था।
आज सुबह उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार महिला को निमोनिया भी था और उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत आ रही थी।। मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य डॉ अरुण जोशी ने इसकी पुष्टि की है।। यह सूचना मिलने के बाद से ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
जिला प्रशासन ने संबंधित विभाग व आमजन को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए हैं।। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही प्रशासन इस दिशा में जल्द ही कोई बड़ा निर्णय ले सकता है। कोरोना की गाइडलाइंस का सख्ती से अनुपालन करवाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया जा सकता है।।