महात्मा गांधी द्वारा डांडी मार्च की वर्षगांठ पर आजादी का महोत्सव कार्यक्रम

 

महात्मा गांधी द्वारा डांडी मार्च की वर्षगांठ

महात्मा गांधी द्वारा डांडी मार्च की वर्षगांठ पर केंद्र सरकार द्वारा आयोजित आजादी का महोत्सव कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय वेदिखाल में आयोजित किया गया। 

12 मार्च 2021 को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डीपी भट्ट एवं प्राध्यापकों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 

तस्वीर के समक्ष धूप दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। 

कार्यक्रम में निर्मला व पूजा आदि छात्राओं ने गांधी जी के प्रिय वैष्णव जन ते तेने कहिए भजन गाकर समाज में सदभावना को प्रोत्साहित करने की प्रेरणा दी ।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ राम किशन पाल ने महात्मा गांधी की पूरी राजनीतिक यात्रा का वर्णन किया। 

इसके पश्चात छात्र विवेक ममगाई ने गांधी जी की दांडी यात्रा का ऐतिहासिक महत्व और यात्रा से जुड़ी कई जानकारियां दीं।

 तत्पश्चात महाविद्यालय की छात्रा शिक्षा ने गांधीजी पर एक सुंदर कविता का पाठ किया और उनके विचारों पर अपनी बात रखी। 

आजादी का महोत्सव कार्यक्रम प्राचार्य के निर्देशन में डॉ राम किशनपाल, डॉ नीलम, डॉ भूपेंद्र कुंवर तथा अतुल सिंह की समिति द्वारा किया जा रहा है। 

 आजादी के महोत्सव की इसी श्रृंखला को  आगे बढ़ाते हुए 13 मार्च को शारीरिक व्यायाम की आवश्यकता एवं महत्व के अंतर्गत 

महाविद्यालय प्रांगण में छात्रों को स्वस्थ शरीर हेतु शारीरिक श्रम एवं व्यायाम के महत्व पर गांधीजी के विचारों से अवगत कराया गया और छात्र छात्राओं को प्रतिदिन व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया गया।

 इस अवसर पर महाविद्यालय में दांडी मार्च के प्रतीक रूप में छात्र छात्राओं ने प्रांगण के भीतर मार्च पास्ट किया। मार्च पास्ट के बाद सभी छात्र छात्राओं ने शारीरिक अभ्यास किया। 

इस कार्यक्रम का संचालन डॉ क्षेत्रपाल पुंडीर द्वारा किया गया।

और नया पुराने